Wednesday, October 21st, 2026

सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में महिला की चाकू से गोदकर की हत्या

 बुलंदशहर                  
बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी मनवीर की पत्नी भावना 27 वर्ष को सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायल महिला को नोएडा के मेडिकल सेंटर में उपचार के लिए भेजा गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

महिला के देवर ने विनीत पुत्र महिपाल निवासी  गांव खैरपुर थाना सलेमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार को लेकर महिला की चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

 

#महिला की चाकू से गोदकर की हत्या

Source : Agency

पाठको की राय